काशीपुर: ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
काशीपुर, अमृत विचार। ससुराल आए युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह 6 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश संभल के ग्राम फतेहगढ़ निवासी महेंद्र सिंह …
काशीपुर, अमृत विचार। ससुराल आए युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह 6 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश संभल के ग्राम फतेहगढ़ निवासी महेंद्र सिंह के साथ किया था। शादी के बाद उनकी एक बेटी व दो जुड़वा बेटे हैं। करीब 15 दिन पूर्व महेंद्र अपने ससुराल में आया था। बुधवार की शाम वह खाना खाकर कमरे में सो गया था। गुरुवार की सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने उसको पंखे पर लटका हुआ देखा।
जिस पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मृतक अपने घर में दर्जी का काम करता था। उसी से अपना जीवन यापन करता था। आत्महत्या किस कारण से की गई है। इसका पता नहीं चल सका है।
