हरदोई : डीएम ने दिया दखल, तो निरस्त हुए फार्मासिस्टों के तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । नियम और कानून को ताक पर रखकर फार्मासिस्टो का तबादला करने वाले बावन सीएचसी प्रभारी डीएम के दखल के बाद बैकफुट पर आ गए। सीएचसी प्रभारी के द्वारा किये गए तबादले उन्होंने खुद निरस्त कर दिए हैं। सीएमओ ने जहां जिसका तबादला किया था,उस कर्मचारी को वही वापस भेज दिया गया। …

हरदोई, अमृत विचार । नियम और कानून को ताक पर रखकर फार्मासिस्टो का तबादला करने वाले बावन सीएचसी प्रभारी डीएम के दखल के बाद बैकफुट पर आ गए। सीएचसी प्रभारी के द्वारा किये गए तबादले उन्होंने खुद निरस्त कर दिए हैं। सीएमओ ने जहां जिसका तबादला किया था,उस कर्मचारी को वही वापस भेज दिया गया।

स्वास्थ्य महकमें में पटल परिवर्तन के नाम पर 30 जून को 577 कर्मचारियों के तबादले तत्कालीन सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने कर दिये थे। इसके अगले दिन बाद एक संशोधन सूची जारी की गई थी। उसके बाद उनका खुद तबादला हो गया। सीएमओ की सूची में बावन सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट ऋषिनाथ का तबादला पहली सूची में हरियावां किया गया। फार्मासिस्ट सुनील कुमार का सकाहा से बावन, फार्मासिस्ट विनोद का बावन से सकाहा और फार्मासिस्ट मेवालाल का भरिगवां से लोनार हो गया। उसके बाद अगले दिन संशोधन सूची जारी हुई उसमे फार्मासिस्ट ऋषिनाथ का तबादला हरियावां से बावन सीएचसी की ही न्यू पीएचसी बरवन कर दिया गया। लोनार में तैनात फार्मासिस्ट करन कुमार का तबादला पहली सूची में कही नही हुआ था। इसलिए संशोधन सूची में उनका बावन हो गया।

यह तो बात हो गयी सीएमओ दफ्तर के तबादलों की। उसके बाद बावन के सीएचसी प्रभारीडा.पंकज मिश्रा ने 7 जुलाई को अपनी कलम से से तबादले की एक सूची जारी कर दी। जिसमे ऋषिनाथ को बावन कर दिया गया। करन कुमार को बावन, मेवालाल को लोनार, विनोद कुमार को बरवन, सुनील कुमार को सकाहा, सर्वेश कुमार को भरिगवां भेज दिया गया। कुल मिलाकर ऋषिनाथ बावन से जाकर फिर बावन आ गए। बरवन में तैनात विनोद कुमार फिर से बरवन पहुंच गए। सकाहा में तैनात सुनील फिर से सकाहा पहुंच गए।

इस तरह से पटल परिवर्तन में खेल किया गया। इस तरह किए गए खेल को अखबार की सुर्खियां बनी। खबर छपने के बाद डीएम और प्रभारी सीएमओ डा.देशदीपक पाल ने इस मामले में संज्ञान लिया। इन अफसरों ने सीएचसी प्रभारी से बात की। उसके बाद गुरुवार को सीएचसी प्रभारी ने इन सभी कर्मचारियों को वापस जाने का आदेश जारी किया। प्रभारी सीएमओ का कहना है कि जिनका तबादला किया था। उनका तबादला निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: काजी-ए-शहर को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर

संबंधित समाचार