हल्द्वानी: अपहरण की खबर से खलबली, दो घंटे में बरामद की बच्ची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सात साल की बच्ची के अपहरण की खबर ने शहर में सनसनी फैला दी। सूचना मिलते ही सर्तक हुई पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बच्ची को बरामद कर लिया। जिसके बाद पता लगा कि बच्ची मां की डांट से आहत होकर अपनी चाची के घर चली गई थी। कोतवाली हरेंद्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सात साल की बच्ची के अपहरण की खबर ने शहर में सनसनी फैला दी। सूचना मिलते ही सर्तक हुई पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बच्ची को बरामद कर लिया। जिसके बाद पता लगा कि बच्ची मां की डांट से आहत होकर अपनी चाची के घर चली गई थी।

कोतवाली हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कालू सिद्ध मंदिर के बाहर भिक्षा मांग कर जीवन यापन करने वाली महिला की सात साल की बेटी सुबह करीब छह बजे लापता हो गई। पुलिस को खबर मिली कि एक ऑटो चालक ने उसका अपहरण कर लिया है।

जिसके बाद आनन-फानन में कोतवाली पुलिस के साथ बनभूलपुरा और काठगोदाम पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। बच्ची को सीसीटीवी में एक ऑटो चालक के साथ देखा गया। 60 से ज्यादा सीसीटीवी को खंगाती हुई पुलिस राजपुरा पहुंच गई और महज दो घंटे के भीतर बच्ची को राजपुरा निवासी उसकी चाची के घर से बरामद किया गया।

पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह सोते वक्त टॉयलेट करती है। इसी को लेकर मां ने डांट दिया और फिर वह खुद ऑटो में बैठ कर चाची के घर आ गई।

इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण अधिकारी के माध्यम से बच्ची की काउन्सिलिगं कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द चौधरी, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई प्रकाश पोखरयाल, एसआई दिनेश जोशी, का. घनश्याम रौतेला, पूरन महेरा, वंशीधर जोशी, इशरार नवी व प्रदीप कुमार थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म