बरेली: आधार और मोबाइल नंबर अपडेट न होने पर रुकी दिव्यांग पेंशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में करीब 27 हजार दिव्यांग पेंशन का लाभ ले रहे हैं, लेकिन अधिकांश दिव्यांगजनों ने पेंशन अपडेशन नहीं कराया है। जिस वजह से करीब 6000 दिव्यांगों की पेंशन रुक गई है। अब वह जन सेवा केंद्र व विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी योगेश पांडेय ने …

बरेली, अमृत विचार। जिले में करीब 27 हजार दिव्यांग पेंशन का लाभ ले रहे हैं, लेकिन अधिकांश दिव्यांगजनों ने पेंशन अपडेशन नहीं कराया है। जिस वजह से करीब 6000 दिव्यांगों की पेंशन रुक गई है। अब वह जन सेवा केंद्र व विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी योगेश पांडेय ने बताया कि शासन का जोर पेंशन अपडेशन में है।

पेंशन पाने वाला व्यक्ति यदि अपनी पेंशन का आनलाइन अपडेशन नहीं कराता है तो उसकी किस्त रोक दी गई हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन में आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर के अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। यह सुविधा आनलाइन भी है, जिसे लोकवाणी केंद्र या स्वयं के मोबाइल से भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: छात्र लेकर आया फरियाद, डीआईओएस से मिली दुत्कार

संबंधित समाचार