लखनऊ: बीजेपी नेता की गाड़ी पर की गई फायरिंग, छानबीन में जुटी पुलिस
लखनऊ। राजधानी में बीजेपी नेता की गाड़ी पर फायरिंग की गई। पुरानिया चौराहे पर फायरिंग और हत्या का प्रयास किया गया। फायरिंग से आसपास के इलाके में हड़कंप मचा गया है। विनय राय प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हैं, जिनकी गाड़ी पर फायरिंग की गयी। थाना अलीगंज के पूरनिया चौराहे के आसपास अभी कोई ऐसी घटना की …
लखनऊ। राजधानी में बीजेपी नेता की गाड़ी पर फायरिंग की गई। पुरानिया चौराहे पर फायरिंग और हत्या का प्रयास किया गया। फायरिंग से आसपास के इलाके में हड़कंप मचा गया है।
विनय राय प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हैं, जिनकी गाड़ी पर फायरिंग की गयी। थाना अलीगंज के पूरनिया चौराहे के आसपास अभी कोई ऐसी घटना की पुष्टि नहीं हो पा रही है। और तो और UP ११२ और पुलिस कंट्रोल रूम के पास भी अभी तक कोई गोली चलने की कोई सूचना प्राप्त नहीं है। दिए गए गाड़ी नम्बर पर जो पता आया उसे तस्दीक़ कराया जा रहा है । पुलिस बल मौक़े पर मौजूद है।
पीड़ित द्वारा थाने पर या 112 पर नहीं दी गई कोई सूचना। केवल सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता की गाड़ी पर की गई फायरिंग की खबर चल रही है।
पढ़ें-रायबरेली: पहले आंखों में डाली मिर्ची, फिर चेन छीन ले गए बदमाश
