विराट कोहली ने फोटो शेयर कर आलोचना करने वालों को दिया करारा जवाब, केविन पीटरसन बोले-आप बहुत आगे जाओगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस वजह से उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ रहा है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने तो कोहली को टीम से बाहर करने की भी सलाह दे डाली, वहीं कई कोहली के टेलेंट का समर्थन भी कर रहे हैं। इसी बीच विराट …

नई दिल्ली। भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस वजह से उन्हें आलोचना का शिकार भी होना पड़ रहा है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने तो कोहली को टीम से बाहर करने की भी सलाह दे डाली, वहीं कई कोहली के टेलेंट का समर्थन भी कर रहे हैं। इसी बीच विराट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए आलोचकों को जवाब दिया।

virat kohli

विराट कोहली ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके बैकग्राउंड में पंख बने हुए हैं और लिखा है कि What if I fall. Oh but my darling, what if you fly.

विराट कोहली की इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ कई क्रिकेटर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने कोहली का हौंसला बढ़ाते हुए लिखा कि आप बहुत आगे जाओगे।

ये भी पढ़ें : India vs England : निर्णायक मुकाबले में भारत को बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत, सीरीज दांव पर

संबंधित समाचार