बाजपुर: जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी से व्यापारी नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। जीएसटी की दरों में बढ़ोत्तरी करने व खाद्यान्न पर प्रस्तावित 5 प्रतिशत जीएसटी के विरोध में उतरे व्यापारियों ने पुलिस के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर आटा, दाल, चावल आदि जरूरी सेवा में आने वाले खाद्य पदार्थों पर जीएसटी नहीं लगाने की मांग की है। शनिवार को हरेला …

बाजपुर, अमृत विचार। जीएसटी की दरों में बढ़ोत्तरी करने व खाद्यान्न पर प्रस्तावित 5 प्रतिशत जीएसटी के विरोध में उतरे व्यापारियों ने पुलिस के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर आटा, दाल, चावल आदि जरूरी सेवा में आने वाले खाद्य पदार्थों पर जीएसटी नहीं लगाने की मांग की है।

शनिवार को हरेला पर्व पर अवकाश के चलते एसडीएम व तहसीलदार की उपलब्धता नहीं हो पाने पर व्यापारी कोतवाली जा पहुंचे और वहां मौजूद कस्बा इंचार्ज एसआई भगवान गिरी गोस्वामी से मुलाकात कर केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने एसआई गोस्वामी से उनकी बात को केंद्र सरकार तक पहुंचने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि जीएसटी काउंसिल द्वारा कई वस्तुओं पर जीएसटी दरें बढ़ाने के साथ ही प्री प्री पैक्ड एवं प्री लेवल खाद्यान्न (आटा, गेहूं, दाल, चावल) पर 5 प्रतिशत जीएसटी वसूलने का प्रावधान करने की अनुशंसा की गई है।

ज्ञापन में जीएसटी काउंसिल द्वारा प्रस्तावित जीएसटी दरों में वृद्धि व खाद्यान्न पर लगाए गए टैक्स को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा गया है कि व्यापार मंडल इसका पुरजोर विरोध करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रस्तावित भारत बंद का पूर्ण समर्थन करेंगे।

ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, नगर उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह जस्सी, महामंत्री ललित कोच्छड़ वायटी, संगठनमंत्री ऋषभ सिंंघल, रेशम यादव, संजय गोयल, आदित्य चानना, संजय रूहेला, नत्था सिंह आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार