बरेली: ओटीएस योजना के लिए रविवार को भी खुलेगा आरटीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उप परिवहन आयुक्त एम एल चौरसिया (परिक्षेत्र) ने शनिवार को अधिकारियों और ट्रक, बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वाहन मालिकों को ओटीएस योजना की जानकारी दी गई। वहीं ओटीएस योजना के लिए रविवार को भी कार्यालय खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। 1 अप्रैल या उससे पहले …

बरेली, अमृत विचार। उप परिवहन आयुक्त एम एल चौरसिया (परिक्षेत्र) ने शनिवार को अधिकारियों और ट्रक, बस यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वाहन मालिकों को ओटीएस योजना की जानकारी दी गई। वहीं ओटीएस योजना के लिए रविवार को भी कार्यालय खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। 1 अप्रैल या उससे पहले के रजिस्ट्रीकृत परिवहन यानों पर देय कर की पेनाल्टी को माफ किए जाने की योजना 27 जून को शुरू हुई थी।

योजना का समापन 26 जुलाई को हो रहा है। एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बताया कि ऐसे वाहन स्वामी जिनके वाहनों का टैक्स बकाया है उन्हें जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। योजना के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसी क्रम में रविवार को अवकाश के दिन भी कार्यालय को खोला जाएगा।

इस मौके पर कमल प्रसाद गुप्ता संभागीय परिवहन अधिकारी, दिनेश कुमार संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ट्रक यूनियन एवं अन्य के पदाधिकारी अमर जीत बक्शी, शोभित सक्सेना, दिनेश मलिक, गुरुदर्शन सिंह राम कृष्ण शुक्ला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: अफसरों की कार्यप्रणाली से नाराज CDO ने शासन से शिकायत की दी चेतावनी

संबंधित समाचार