मथुरा : कचरे की गाड़ी में पीएम और सीएम की मिली तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
लखनऊ। मथुरा जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसका शोर राजधानी लखनऊ तक जा पहुंचा। इस वीडियो को लेकर यूर्जस में आक्रोश फैल गया। असल में यह कोई ऐसा वैसा वीडियो नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुखिया से जुड़ा है। जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएगे। बता दें कि, …
लखनऊ। मथुरा जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसका शोर राजधानी लखनऊ तक जा पहुंचा। इस वीडियो को लेकर यूर्जस में आक्रोश फैल गया। असल में यह कोई ऐसा वैसा वीडियो नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुखिया से जुड़ा है। जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएगे।
बता दें कि, शनिवार को मथुरा में डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करनी वाली कूड़े की गाड़ी में प्रधानीमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई महापुरूषों की तस्वीरें पड़ी मिली। जब लोगों की नजर गाड़ी पर पड़ी तब लोगों ने सवाल खड़े कर मोबाइल कैमरे से वीडियो बना लिया और इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।
देर रात यह वीडियो राजधानी लखनऊ समेत अन्य जनपदों में ट्रेंड होने लगा। इस वीडियो को देखकर पार्टी के समर्थक और पीएम के प्रशंसक कार्रवाई की मांग को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर करने लगे। वहीं यूर्जस का कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सम्मान में हम यह गुश्ताखी माफ नहीं करेंगे। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है।
यह भी पढ़ें- रुद्रपुर: आचार संहिता के बीच लाठी डंडों के साथ लोगों का वीडियाे वायरल, पुलिस अलर्ट
