हल्द्वानी: खरीदारी करने गए बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से बाजार के लिए निकले एक बुजुर्ग को वापसी के दौरान अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से बाजार के लिए निकले एक बुजुर्ग को वापसी के दौरान अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मूलरूप से मुक्तेश्वर निवासी हरीश चंद्र शर्मा (65) पुत्र जीवा नंद यहां कॉलटैक्स काठगोदाम में रहते हैं। काठगोदाम पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को हरीश चंद्र घर से खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे। घर वापसी के दौरान एक अज्ञात वाहन ने हरीश चंद्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी के जरिये घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।
