हरदोई : पुलिस ने आटोलिफ्टर गैंग का किया भांडाफोड़, चोरी की 7 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । रविवार को हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले कि बघौली पुलिस और क्राइम टीम ने चोरी कि 7 बाइक बरामद कि हैं। साथ ही आटोलिफ्टर गैंग के 3 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से गैंग और उसके द्वारा की गयी घटनाओं की पूछताछ …

हरदोई, अमृत विचार । रविवार को हरदोई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले कि बघौली पुलिस और क्राइम टीम ने चोरी कि 7 बाइक बरामद कि हैं। साथ ही आटोलिफ्टर गैंग के 3 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस पकड़े गए बदमाशों से गैंग और उसके द्वारा की गयी घटनाओं की पूछताछ कर रही है। बताते हैं कि रविवार को बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार,एसआई रामानंद मिश्रा के अलावा क्राइम टीम के हेड कांस्टेबिल होरी लाल,सत्यप्रकाश सिंह, शव अभिनंदन सिंह,सम्राट रघुवंशी, बघौली थाने में तैनात कांस्टेबिल तूफान सिंह, सुमित कुमार,मोनू कुमार, हरेंद्र वर्मा, अभिषेक तोमर व नरेश सिंह के साथ चेकिंग व तलाशी अभियान में शामिल थे।

इसी बीच खबर मिली कि बीकापुर रोड शुगर मिल के पीछे झाड़ियों में कुछ बाइक छिपा कर रखी गई है। कुछ संदिग्ध लोग भी मौजूद हैं। जो बाइक बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने की घेराबंदी कर दी। वहां मौजूद बदमाशों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक नही चली। इसी बीच पुलिस टीम ने झाड़ियों में छिपा कर रखी गई 7 बघौली थाने के तकिया मजरा अछरामऊ निवासी सलीम पुत्र नासिर, मोहम्मद हनीफ पुत्र मुंशी व निज़ामुद्दीन पुत्र पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पुलिस गिरफ्त में आने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें –अमेठी: तीन तलाक देकर विवाहिता को घर से निकाला, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार