हल्द्वानी: रुद्रपुर से लापता बीमार का शव एसटीएच में मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रुद्रपुर से लापता युवक की तलाश करते हुए पुलिस हल्द्वानी पहुंची और यहां सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में पुलिस को लापता के मौत की खबर मिली। मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि मूलरूप से मलिकपुर बिसलगा पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी पंकज कुमार (26) पुत्र बाबू राम रुद्रपुर में रहकर सिडकुल स्थित एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रुद्रपुर से लापता युवक की तलाश करते हुए पुलिस हल्द्वानी पहुंची और यहां सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में पुलिस को लापता के मौत की खबर मिली।

मेडिकल चौकी पुलिस ने बताया कि मूलरूप से मलिकपुर बिसलगा पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी पंकज कुमार (26) पुत्र बाबू राम रुद्रपुर में रहकर सिडकुल स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था।

दो दिन पहले कंपनी में काम करने के दौरान अचानक पंकज को सिर में तेज दर्द की शिकायत हुई। साथियों ने उसे ऑटो में बैठाकर घर भेज दिया, लेकिन जब दोस्त घर पहुंचे तो पंकज वहां नहीं मिला। जिसके बाद दोस्तों ने पंकज की गुमशुदगी दर्ज कराई। इधर, पंकज को तलाश करती पुलिस एसटीएच पहुंची तो पता लगा कि 108 एंबुलेंस बीमार हालत में पंकज को लाई थी और यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार