लखनऊ : बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के याेगी सरकार के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है। इसके तहत बुंदेलखंड के सभी सात जिलों के 47 विकास खंडों में प्राकृतिक खेती के छोटे छोटे क्लस्टर बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुयी मंत्रिमंडल …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के याेगी सरकार के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है। इसके तहत बुंदेलखंड के सभी सात जिलों के 47 विकास खंडों में प्राकृतिक खेती के छोटे छोटे क्लस्टर बनाये जायेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुयी मंत्रिमंडल की बैठक में बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती को दो चरण में बढ़ावा देने सहित 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। बैठक के बाद कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने संवाददाताओं को बताया कि बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती हेतु प्रत्येक
विकास खण्ड द्वारा 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती के लिये 470 क्लस्टर बनाकर रसायन रहित खेती की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार 235 क्लस्टर पहले चरण में बनेंगे और उसके अगले चरण में 235 अन्य क्लस्टर बनाये जाएंगे।
शाही ने कहा कि 500 हेक्टेयर से शुरु किया जा रहा प्राकृतिक खेती का सिलसिला अगले पांच साल में 23,500 हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये 68.83 करोड़ रुपये की व्यय राशि भी मंजूर की गयी है। उन्होंने बताया कि 50 हेक्टेयर कृषि भूमि का एक क्लस्टर बनाया जायेगा और इसमें गाय पालने वाले या गौशाला की गाय लेने के इच्छुक किसानों काे ही प्राथमिकता दी जायेगी।
यह भी पढ़ें –बुलंदशहर : निशानेबाज मेराज के पदक जीतने से खुर्जा में खुशी की लहर
