देहरादून: बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल की सैटरिंग गिरी, मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। आज सुबह बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल के कार्य के दौरान बड़ा हादसा घट गया। यहां निर्माणाधीन पुल पर अचानक मलबा गिर जाने से पूरा सैटरिंग का सामान गिर गया। घटना सुबह नौ बजे के आस-पास की बताई जा रही है। जिसमें 10 मजदूर …

देहरादून, अमृत विचार। आज सुबह बदरीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल के कार्य के दौरान बड़ा हादसा घट गया। यहां निर्माणाधीन पुल पर अचानक मलबा गिर जाने से पूरा सैटरिंग का सामान गिर गया। घटना सुबह नौ बजे के आस-पास की बताई जा रही है। जिसमें 10 मजदूर दब गए, हलांकि मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम नेआठ मजदूरों को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य दो मजदूरों को भी निकालने की कवायद चल रही है। बता दें कि उत्तराखंड में बारिश के रेड अलर्ट के बीच ये हादसा हुआ है। यहां के हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड में 8 स्टेट हाईवे समेत कुल 88 रास्ते बंद हैं। बारिश की वजह से ये रास्ते खुल नहीं पाए हैं और बाधित हैं।

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता