बाजपुर: नौ कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार
बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं। बुधवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाद …
बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के 9 कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।
बुधवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि बुधवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाजपुर प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी बाजार घाट के नजदीक कच्चे रास्ते से एक युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बुधबाजार मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी अरुण पुत्र जमूना दास बताया।
तलाशी में उसके कब्जे से दुर्लभ प्रजाति के छोटे-बड़े कुल 9 कछुए बरामद हुए हैं। आरोपित के विरुद्ध धारा 2, 9, 39, 44, 44(ए) 49, 51 वन संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।
पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर वंदना वर्मा, एसएचओ प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, सुल्तानपुर पट्टी चौकी प्रभारी एसआई प्रदीप कोहली, कांस्टेबल संतोषी रावत, खीम सिंह, वन दारोगा शैलेंद्र कुमार चौहान, वनारक्षी सुरेश चंद्र परगई आदि शामिल थे।
