हल्द्वानी: सावधान! यह मौसम आपके बच्चों को कर रहा बीमार
हल्द्वानी, अमृत विचार। सावधान हो जाइए। यह मौसम आपके बच्चों को बीमार कर रहा है। उन्हें उल्टी, दस्त, बुखार, खांसी, जुकाम जैसी बीमारी घेर रही हैं। लगातार बेस अस्पताल में इस तरह की समस्या से पीड़ित बच्चों का उपचार किया जा रहा है। बुधवार को भी 50 से ज्यादा बीमार बच्चों को इलाज हुआ है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सावधान हो जाइए। यह मौसम आपके बच्चों को बीमार कर रहा है। उन्हें उल्टी, दस्त, बुखार, खांसी, जुकाम जैसी बीमारी घेर रही हैं। लगातार बेस अस्पताल में इस तरह की समस्या से पीड़ित बच्चों का उपचार किया जा रहा है। बुधवार को भी 50 से ज्यादा बीमार बच्चों को इलाज हुआ है। जबकि कुल ओपीडी आठ सौ के करीब रही।
मौसम में कभी बरसात, कभी धूप की स्थिति होने से वायरल बुखार बच्चों को काफी तंग कर रहा है। ह
ल्का जाड़े के साथ आ रहे इस बुखार से बच्चे सुस्त हो रहे हैं। इसके साथ ही खांसी और जुकाम भी बच्चों को काफी तंग कर रहा है। बच्चों को उल्टी दस्त भी हो रहे हैं, इस वजह से भी परिवार के लोग उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। चिकित्सकों की माने तो यह समस्या मौसम और उसमें होने वाली लापरवाही की वजह से हो रही है।
क्या हैं कारण
-दूषित व ठंडा जल पीना
-खानपान में लापरवाही
-बिना मास्क बाहर ले जाना
-बाहर का खानपान करना
-बारिश में भीगना
बरतें सावधानी
-बाहर जाएं तो बच्चों को मास्क पहनाएं
-पानी उबालने के बाद ठंडा कर पिलाएं
-बाहर के खानपान पर पूरी तरह से रोक लगाएं
-बारिश में बच्चे न भीगें, ख्याल रखें
मौसम के बार-बार बदलने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। हल्की ठंड के साथ वायरल फीवर, उल्टी दस्त की शिकायतें आ रही हैं। इस मौसम में पानी कम फिल्टर हो पाता है, इसलिए उसे उबालना जरूरी रहता है।
– डॉ. नीरज त्रिपाठी, बाल रोग विशेषज्ञ, बेस अस्पताल
