बरेली: बीएसए ने किया परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण, दो स्कूल मिले बंद, कार्रवाई के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का बुधवार को निरीक्षण किया गया। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में दो स्कूल बंद पाए गए और 14 शिक्षक, 7 शिक्षामित्र व एक अनुदेशक बगैर सूचना के विद्यालय से नदारद रहे। इन सभी के विरूद्ध बीएसए विनय कुमार ने तत्काल कार्रवाई कर निरीक्षण …

बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का बुधवार को निरीक्षण किया गया। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में दो स्कूल बंद पाए गए और 14 शिक्षक, 7 शिक्षामित्र व एक अनुदेशक बगैर सूचना के विद्यालय से नदारद रहे। इन सभी के विरूद्ध बीएसए विनय कुमार ने तत्काल कार्रवाई कर निरीक्षण तिथि का वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश दिए हैं।

बीएसए ने बताया कि महानिदेशक के निर्देश पर करीब एक हफ्ते तक ब्लॉकवार स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया जाएगा। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता व अनियमितताओं में सुधार के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है। वह स्वयं भी स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरी है कि शिक्षक परेशान होने के बजाय स्कूलों में छात्र हित में शिक्षण व्यवस्थाओं का सुधार करते रहें।

ये भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम की टीम ने नाली से हटवाया अतिक्रमण, लोगों ने किया हंगामा

 

 

संबंधित समाचार