मुरादाबाद : कचहरी परिसर से हौज व नोजल चोरी, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुरादाबाद । कोर्ट परिसर से दो हौज पाइप व पीतल के 18 नोजल चुरा ले गए। पीछा करने के बावजूद चोर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहे। मुकदमा दर्ज होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महानगर में रामगंगा विहार फेज दो एमडीए कालोनी …

अमृत विचार, मुरादाबाद । कोर्ट परिसर से दो हौज पाइप व पीतल के 18 नोजल चुरा ले गए। पीछा करने के बावजूद चोर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहे। मुकदमा दर्ज होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

महानगर में रामगंगा विहार फेज दो एमडीए कालोनी के रहने वाले जयवर्धन सिंह मुरादाबाद कोर्ट के केंद्रीय नाजिर हैं। गुरुवार को सिविल लाइंस पुलिस को उन्होंने तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे एक चोर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ। गेट संख्या चार के पास लगे फायर फाइटिंग सिस्टर का ताला तोड़ कर उसने दो हौज चुरा लिया। कोर्ट परिसर में चोर घुसने की आहट कांस्टेबल विपिन कुमार को मिली। वह आवासीय परिसर की सुरक्षा में तैनात थे। शोर मचाते हुए कांस्टेबल ने चोर का पीछा किया। लेकिन चोर दो हौज पाइप लेकर भागने में सफल रहा।

न्यायालय परिसर के निरीक्षण में पता चला कि एक पीवीसी पाईप व पीवीसी पाईप के पीतल के 19 नोजल चोरी हैं। तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआई विनोद कुमार सीसीटीवी की वीडियो फुटेज के आधार पर चक्कर की मिलक के रहने वाले जिशान और सिविल लाइंस के हरथला में रहने वाले कटघर के करूला जयंतीपुर मोड निवासी जमशेद आलम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कोर्ट परिसर में चोरी की कबूल की। उनके कब्जे से चोरी की पाइप व नोजल बरामद हो गए हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अनूठे और अद्भुत रिश्ते को भूलकर फैशन परस्त हुई खाकी

संबंधित समाचार