बरेली: महिला कांवड़‍िया को ट्रक ने मारी टक्‍कर, उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शौच कर सड़क पार करते समय महिला कांवड़िया को ट्रक ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला देवरिया के गांव होलीवल्लिया थाना इकौना निवासी 50 वर्षीय चंपा …

बरेली,अमृत विचार। शौच कर सड़क पार करते समय महिला कांवड़िया को ट्रक ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला देवरिया के गांव होलीवल्लिया थाना इकौना निवासी 50 वर्षीय चंपा देवी पत्नी स्वर्गीय रामनिवास के गांव के सहयोगी ने बताया कि 13 तारीख को गांव से बस झारखंड सुलतानगंज बनारस आगरा प्रयागराज हरिद्वार से गंगाजल लेकर अयोध्या जा रहे थे। बरेली फतेहगंज पूर्वी हाईवे पर मंगलवार की सुबह 5:00 बजे हाईवे पर ढाबे पर बस रुकी जिसमें डबल डेकर बस में 60 लोग सवार थे।

चंपा देवी शौच करने के लिए रोड क्रॉस करके वापस आ रही थी तभी हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। साथियों की मदद से एंबुलेंस पीएचसी फरीदपुर को भेजा गया। जहां हालत ज्यादा सीरियस होने पर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर सुनते ही साथियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को लगी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया ।

 

मैके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। घटना की सूचना पर आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें-बरेली: ग्रेनेड से छलनी होने पर भी हरिपाल ने झुकने नहीं दिया था तिरंगा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म