शाहजहांपुर: बैरक में कटा केक, महिलाओं ने मंगलगीत गाकर किया नृत्य
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिला कारागार में बंदी सुधार व कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों को अवसाद और तनाव मुक्त रखने के उद्देश्यसे मंगलवार को महिला बंदी रीता के तीन वर्षीय बेटे अनुराग का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जेल प्रशासन द्वारा महिला बैरक में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है। इस अवसर पर …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिला कारागार में बंदी सुधार व कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों को अवसाद और तनाव मुक्त रखने के उद्देश्यसे मंगलवार को महिला बंदी रीता के तीन वर्षीय बेटे अनुराग का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जेल प्रशासन द्वारा महिला बैरक में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हुआ है। इस अवसर पर जेल अधिकारियों ने सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब की सदस्यों के साथ अनुराग से केक कटवाया और जन्मदिन की खुशी में सभी बच्चों को खानपान के आइटम तथा स्लाडर झूला भेंट किया।
इस अवसर पर महिला बंदियों ने वाद्ययंत्र बजाकर जन्मदिन के गीत गाकर और नृत्य कर खुशियां मनाईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने जेल अधीक्षक मिजाजीलाल, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष निधि मिश्रा, सचिव सुनीता गर्ग, सुधा प्रसाद, ज्योति गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, नीलम गुप्ता समेत कारागार के अन्य अधिकारियों ने महिला बंदी के बच्चे अनुराग से केक कटवाया। इसके बाद कारागार में बंदी महिलाओं संग रह रहे बच्चों को केक खिलाकर उन्हें केक, फल, कुरकुरे, चिप्स, बिस्कुट, पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्लब की सचिव सुनीता गर्ग की ओर से स्लाडर झूला, लूडो, कैरम बोर्ड भी बच्चों के लिए भेंट किया गया। मनपसंद खाद्य पदार्थ और खिलौने पाकर बच्चों की खुशी देखते बन रही थी। इस अवसर पर महिलाओं ने ढोलक बजाकर सावन के गीत, कजरी गाकर नृत्य भी किया।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: जेल से छूटते ही फिर बनाने लगे लूट की योजना, धरे गए
