महराजगंज: दारोगा ने मांगी छुट्टी, तो नाराज CO ने दिया रिटायरमेंट का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। प्रदेश के महराजगंज जनपद से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां एक दारोगा को सर्किल ऑफिसर से छुट्टी मांगना भारी पड़ गया। ये खबर निचलौन थाना क्षेत्र की है जहां तैनात सब इंस्पेक्टर लल्लन राम ने बीमारी का हवाला देकर सीओ से छुट्टी मांगी थी लेकिन CO को इस बात पर नाराजगी …

महराजगंज। प्रदेश के महराजगंज जनपद से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां एक दारोगा को सर्किल ऑफिसर से छुट्टी मांगना भारी पड़ गया। ये खबर निचलौन थाना क्षेत्र की है जहां तैनात सब इंस्पेक्टर लल्लन राम ने बीमारी का हवाला देकर सीओ से छुट्टी मांगी थी लेकिन CO को इस बात पर नाराजगी हुई और उन्होंने सब इंस्पेक्टर को 10 दिन की छुट्टी के साथ-साथ रिटायरमेंट का भी आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सब इंस्पेक्टर लल्लन राम ने बीमारी की बात कहते हुए सर्किल ऑफिसर सुनील दत्त दुबे से छुट्टियां मांगी थीं। उन्होंने एक प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि उसे घबराहट हो रही है और उसने कैंसर का ऑपरेशन भी कराया है उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। अस्पताल के डॉक्टर ने उसे बेड रेस्ट करने को कहा है ऐसी स्थिति में 10 दिन की छुट्टी दी जाए। लेकिन CO ने सब इंस्पेक्टर को 10 दिन के छुट्टी के साथ ही रिटायरमेंट का आदेश जारी कर दिया।

ये खबर सामने आते ही SP डॉक्टर कौस्तुभ ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है।

पढ़ें-कांग्रेस सांसदों ने महंगाई, जीएसटी और निलंबन के मुद्दे पर संसद परिसर में दिया धरना

संबंधित समाचार