मुरादाबाद: सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय आवान पर जिला कार्यालय पर सत्याग्रह का आयोजन संपन्न हुआ। सत्याग्रह महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष रखा गया। सत्याग्रह अध्यक्षता भाषण में अनूप दूवे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी को चलते इलाज और …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय आवान पर जिला कार्यालय पर सत्याग्रह का आयोजन संपन्न हुआ। सत्याग्रह महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष रखा गया। सत्याग्रह अध्यक्षता भाषण में अनूप दूवे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी को चलते इलाज और बीमारी के बावजूद प्रताड़ित और साख गिराने के उद्देश्य से ईडी कार्यालय में तलब किया जा रहा है। जबकि 2012 में सभी तरह की जांच पूर्ण हो चुकी हैं। प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता।

सत्याग्रह में उपस्थित अमीरुल हसन जाफरी ने कहा बलिदानी गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी आम जनता की के हितों की सत्यता की लड़ाई लड़ रही है। सत्य को दबाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार भारत की प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के ऊपर थोपी गई कृतिम महंगाई, बेरोजगारी गरीब घरों के उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थ आटा, दूध, दही, कफन पर गब्बर सिंह टैक्स की भांति जीएसटी वसूल कर रही है।

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद कांग्रेस के लखनऊ आंदोलन में मौजूद होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में सत्याग्रह की अध्यक्षता अनूप दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने की व संचालन राजेंद्र बाल्मीकि ने किया। सत्याग्रह में गयूर अंसारी, हाजी श्याम सरन अधिवक्ता, मोहत्सिम मुख्तार, मोहम्मद जुनेद, मोहम्मद नाजिम, भयंकर सिंह बौद्ध,सलीम खान, डॉक्टर फिरोज चौहान चौहान, सुरेश चंद सक्सेना, शहजाद खा, शकील, सतीश दिवाकर,रईस खा, तस्लीम, मोहम्मद हनीफ व योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- ED ने धनशोधन मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ आरोप पत्र किया दाखिल

संबंधित समाचार