महिला आयाेग ने राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर अधीर रंजन चौधरी को भेजा नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द ‘राष्ट्रपत्नी’ का प्रयोग करने के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को नोटिस भेजा है और एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को श्री चौधरी को भेजे नोटिस में कहा है कि उन्हें …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द ‘राष्ट्रपत्नी’ का प्रयोग करने के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को नोटिस भेजा है और एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को श्री चौधरी को भेजे नोटिस में कहा है कि उन्हें मुर्मू के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग करने का स्पष्टीकरण लिखित में देना होगा और आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रुप से पेश होना होगा।

आयोग ने चौधरी को तीन अगस्त सुबह 11.30 बजे पेश होने काे कहा है। आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी पूरे मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए एक पत्र लिखा है। आयोग ने कहा कि श्रीमती मुर्मू पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए श्रीमती गांधी को चौधरी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग और राज्यों महिला आयोग की विशाखापटनम में आयोजित एक बैठक में चौधरी की टिप्पणी की कड़ी निंदा की गयी।

ये भी पढ़ें- रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय ओलंपिक संघ ने की साझेदारी

 

 

संबंधित समाचार