रुद्रपुर: कंस्ट्रक्शन फर्म स्वामी से 26 लाख की धोखाधड़ी
रुद्रपुर, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज में 26 लाख रुपये का निर्माण कार्य कराने के बाद भी एक कंपनी ने पीड़ित को पेमेंट नहीं किया। साथ ही रुपये मांगने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। आवास विकास निवासी रुद्रपुर दलविंदर सिंह ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि …
रुद्रपुर, अमृत विचार। मेडिकल कॉलेज में 26 लाख रुपये का निर्माण कार्य कराने के बाद भी एक कंपनी ने पीड़ित को पेमेंट नहीं किया। साथ ही रुपये मांगने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई।
आवास विकास निवासी रुद्रपुर दलविंदर सिंह ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह सिंह कंस्ट्रक्शन फर्म का स्वामी है। फर्म के तहत वह सिविल कंस्ट्रक्शन का कारोबार करते हैं। रुद्रपुर स्थित नव निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग में जेआरए इनफ्राटेक की ओर से उसे 26 लाख रुपये का काम मिला था।
काम पूरा होने के बाद जब वह कंपनी के मालिक नीरज चौबे के पास गया तो उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उससे गाली-गलौच की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पता चला है कि कंपनी अपने सारे बिलों का भुगतान करवाकर यहां से भाग गई है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कंपनी के स्वामी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
