पीलीभीत: भीड़ ने उतारा शोहदे के सिर चढ़ा आशिकी का खुमार, जमकर पीटा
पीलीभीत, अमृत विचार। स्कूल आते-जाते वक्त छात्रा को परेशान करने वाले शोहदे की शनिवार को शामत आ गई। छात्रा के शिकायत करने के बाद भीड़ ने शोहदे को धर लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। कुछ ही देर में उसके सिर चढ़ा आशिकी का खुमार भी उतर गया और वह बचाव में मांफी …
पीलीभीत, अमृत विचार। स्कूल आते-जाते वक्त छात्रा को परेशान करने वाले शोहदे की शनिवार को शामत आ गई। छात्रा के शिकायत करने के बाद भीड़ ने शोहदे को धर लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई की गई। कुछ ही देर में उसके सिर चढ़ा आशिकी का खुमार भी उतर गया और वह बचाव में मांफी मांगने लगा। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी की और उसे हिरासत ले लिया। मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए छात्रा के परिजन से संपर्क कर तहरीर मांगी गई है।
घटना कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के पास की है। क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। कई दिन से एक शोहदा उसका पीछा करके परेशन किया करता था। रास्ते में रोक फब्तियां कसने लगता। उसके कॉलेज के आसपास ही भटकता रहता था। जिससे वह काफी परेशान हो चुकी थी। शनिवार सुबह रोज की तरह छात्रा स्कूल जा रही थी। इस बीच रास्ते में शोहदा पीछे लग गया और फब्तियां कसने लगा। छात्रा से दौड़ लगाई और जिला अस्पताल की तरफ पहुंच गई।
वहां पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों को बताया। यह देख शोहदा भागने लगा। मगर, होमगार्ड जवान ने साहस का परिचय देते हुए उसका पीछा किया और उसे कुछ दूरी से पकड़ लिया। जिसके बाद भीड़ जमा हो गई और फिर शोहदे की पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी कर शोहदे को कोतवाली ले आई।
छात्रा के परिवार से भी पुलिस ने संपर्क साधा। इधर, शोहदे कीपिटाई का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे मामला चर्चा का विषय बना रहा। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है। फिलहाल, इस पूरी घटना में होमगार्ड जवान के साहस की स्वास्थ्यकर्मी और मौजूद लोग प्रशंसा करते रहे।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: महज सात सौ रुपये के लिए ग्रामीण की हत्या, खेत में मिला शव
