मुरादाबाद: तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे में 18 वर्षीय युवती से अल्पसंख्यक समुदाय के तीन युवकों द्वारा तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना से गांव …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे में 18 वर्षीय युवती से अल्पसंख्यक समुदाय के तीन युवकों द्वारा तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
तहरीर के मुताबिक 29 जुलाई को युवती घर से सामान खरीदने किराना दुकान की ओर बढ़ी। रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के ही तीन युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया। युवती के लापता होने से परेशान परिजन उसकी तलाश में जुटे। कुछ देर बाद बेसुध हाल में वह खेत की ओर से लौटी। युवती की दशा देख परिजन हैरान रह गए। युवती ने बताया कि गांव के ही गुलफाम पुत्र नवाब अली, छोटे पुत्र नन्हे व मोनिश पुत्र मेहंदी हसन ने दुकान जाते वक्त उसका अपहरण कर गांव से कुछ दूर जंगल में ले जाकर तमंचे के बल पर बारी-बारी से आबरू लूटी।
दरिंदों ने चंगुल से मुक्त करने से पहले पीड़िता को जुबान खोलने पर हत्या की धमकी दी। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। जांच में घटना की पुष्टि के तीन दिन बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। मूंढापांडे थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी हो रही है।
शादी का झांसा देकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म
मुरादाबाद। पीडब्ल्यूडी कर्मी ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे घुमाने के बहाने नैनीताल ले गया और होटल में दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का वादा करके युवती को शांत कर दिया। इसके बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया और हत्या की धमकी देने लगा। तब पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके पड़ोस में पीडब्ल्यूडी में क्लर्क पद पर कार्यरत युवक भी रहता है। पीड़िता ने बताया कि दुकान से घर जाते समय आरोपी उसका पीछा करता था।
आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे घुमाने के लिए नैनीताल ले गया और वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शिकायत की तो जल्द ही शादी करने का वादा करने लगा। इस पर युवती शांत हो गई और किसी से घटना का जिक्र नहीं किया। पीड़िता का कहना कि अब आरोपी ने उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। वह पीड़िता की दुकान पर पहुंचा और बात करने के बहाने अपने साथ ले गया। वहां आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : रंग लाई साइबर सेल की कोशिश, खाताधारकों के चेहरे पर मुस्कान
