हल्द्वानी: चोरी के मोबाइल पर आई कॉल, युवक ने गटक लिया जहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरी के मोबाइल पर आई रिकवरी कॉल से घबरा कर एक युवक ने जहर गटक लिया। गंभीर अवस्था में युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लाइन नंबर एक आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी कासिफ (26) पुत्र नईम खान पेशे से कार पेंटर है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरी के मोबाइल पर आई रिकवरी कॉल से घबरा कर एक युवक ने जहर गटक लिया। गंभीर अवस्था में युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

लाइन नंबर एक आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी कासिफ (26) पुत्र नईम खान पेशे से कार पेंटर है। कासिम ने बताया कि करीब एक माह पहले गौला में डंपर चलाने वाले एक ड्राइवर ने उसे तीन हजार रुपए में मोबाइल बेचा था। तीन दिन पहले वो काम के सिलसिले में रानीखेत गया था। जहां उसे पुलिस का फोन आया और कहा कि जिस मोबाइल का वो इस्तेमाल कर रहा है वो चोरी का है।

जितना जल्दी हो सके वह मोबाइल पुलिस के पास जमा करा दे। सोमवार रात कासिफ घर पहुंच गया और पार्षद गुफरान को इसके बारे में बताया। पार्षद ने कहा घबराने जैसी कोई बात नहीं है और सुबह मोबाइल जमा कर देंगे। सुबह कासिफ को गुफरान ने फोन किया और कासिफ ने बताया कि उसने जहर पी लिया है। आनन-फानन में गुफरान ने इसकी सूचना पुलिस को दी और कासिफ को बेस अस्पताल में भर्ती कराया।

 

संबंधित समाचार