गौतमबुद्धनगर : ड्राइवर ने 40 बच्चों की जान को जोखिम में डाला…जानें वजह
गौतमबुद्धनगर । जिले में एक स्कूल की बस ने रेलवे फाटक तोड़ दिया। बस में 40 बच्चे सवार थे। हालांकि, ट्रेन आने से पहले बस क्रॉसिंग के उस पर निकल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मगर यह घटना नजदीकी लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बता दें कि बुधवार की शाम सोशल …
गौतमबुद्धनगर । जिले में एक स्कूल की बस ने रेलवे फाटक तोड़ दिया। बस में 40 बच्चे सवार थे। हालांकि, ट्रेन आने से पहले बस क्रॉसिंग के उस पर निकल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मगर यह घटना नजदीकी लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बता दें कि बुधवार की शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना वीडियो ट्रेंड होने लगा। इसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया।
बता दें कि यह वायरल वीडियो सुरजपुर थाना क्षेत्र की कैलाशपुर रेलवे क्रॉसिंग का है। सोमवार की सुबह खेड़ी गांव के गोपीचंद पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर के स्कूल जा रही थी। बस कैलाशपुर निवासी आयाराम ड्राइव कर रहा था। बता दें कि जब बस रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची तो फाटक बंद होने वाला था लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी।
बता दें कि फाटक पर मौजूद गार्ड ने ड्राइवर को रूकने का इशारा भी किया था। बावजूद इसके ड्राइवर ने गार्ड को अनदेखा कर दिया। रेलवे फाटक के बैरियर को तोड़कर बस बीच ट्रैक पर पहुंच गई। गार्ड के फाटक खोले जाने पर ड्राइवर बस लेकर भाग निकला।
इस घटना के बाद जीआरपी ने बस को सीज कर ड्राइवर आयाराम को गिरफ्तार किया है। इस घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों को लगी, तो अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें:- बरेली: दो जगह रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त, ट्रेनों का संचालन प्रभावित
