रामनगर: चकाचक बनेगा कोसी बैराज, पर्यटक भी होंगे आकर्षित
रामनगर, अमृत विचार। पार्क के समीप सौंदर्यकरण का लाभ न केवल स्थानीय नागरिकों को मिलेगा बल्कि पर्यटक भी इस क्षेत्र का आनंद ले सकेंगे। यह बात विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री की घोषणा में स्वीकृत कोसी बैराज के समीप एचआरटी गेट के समीप सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास करते हुए कही। 50.00 लाख रुपये की …
रामनगर, अमृत विचार। पार्क के समीप सौंदर्यकरण का लाभ न केवल स्थानीय नागरिकों को मिलेगा बल्कि पर्यटक भी इस क्षेत्र का आनंद ले सकेंगे। यह बात विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री की घोषणा में स्वीकृत कोसी बैराज के समीप एचआरटी गेट के समीप सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास करते हुए कही।
50.00 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस सौंदर्यकरण कार्य के दौरान विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पूजा-अर्चना से की। विधायक बिष्ट ने कहा कि इस योजना को मुख्यमंत्री घोषणा में संस्तुत कर स्वीकृति पहले ही हो चुकी थी, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण कार्य में बिलंब हो रहा है। अब कार्य शीघ्र ही पूरा किया जायेगा।
सौंदर्यीकरण कार्य होने से रामनगर कोसी बैराज में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और निश्चित ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीमा मठपाल, भाजपा युवा नेता जगमोहन बिष्ट, विधानसभा, मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा, महामंत्री बलदेव रावत, पूरन नैनवाल, मनमोहन बिष्ट, अमर सैनी, धनश्याम शर्मा, किरन रावत, सारिका जोशी, दीप्ति रावत, अशोक गुप्ता, कैप्टन पूरन सिंह बिष्ट, मदन जोशी, दानिश सिद्धिकी, राजेन्द्र मित्तल, चन्दन अधिकारी, आशीष ठाकुर, पृथिवी रावत, नरेंद्र रावत, मोहम्मद जिकरान, विपिन जोशी आदि मौजूद रहे।
