गदरपुर: घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में तमंचों सहित तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। घर में घुसकर मारने की नियत से तमंचों से फायर करने के मामले में पुलिस टीम ने तीन लोगों को तमंचों सहित गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसपी काशीपुर चन्द्र मोहन सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने थाने में पत्रकारों के समक्ष घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 31 जुलाई 2022 …

गदरपुर, अमृत विचार। घर में घुसकर मारने की नियत से तमंचों से फायर करने के मामले में पुलिस टीम ने तीन लोगों को तमंचों सहित गिरफ्तार किया है। गुरुवार को एसपी काशीपुर चन्द्र मोहन सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने थाने में पत्रकारों के समक्ष घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 31 जुलाई 2022 की शाम वार्ड नंबर- 2 करतारपुर कालोनी निवासी तबस्सुम पत्नी शकील मिया ने पुलिस को सौंपी तहरीर में शाकिर अली व उसके दो-तीन अन्य साथियों पर जान से मारने के उद्देश्य से फायरिंग करने का आरोप लगाया था।

पुलिस शाकिर अली व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के दिशा निर्देशनानुसार, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

उपनिरीक्षक गौरव जोशी द्वारा सुरागरसी व मुखबिर की सूचना पर शाकिर अली पुत्र सनावर अली निवासी वार्ड नं.-1 करतारपुर रोड गदरपुर, नासिर पुत्र सनावर अली निवासी वार्ड नं.- 11 गदरपुर जो दोनों सगे भाई है, जाफर अली पुत्र अकबर अली निवासी वार्ड नं.-1, करतारपुर रोड गदरपुर को भीमताल से अभियुक्त शाकिर अली के जीजा रफी के घर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पहले रामपुर तत्पश्चात भीमताल अपने जीजा के घर चले गए।

उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, एक खोखा कारतूस तथा 315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि शाकिर अली के खिलाफ इसके अतिरिक्त आठ विभिन्न संगीन मामले दर्ज हैं। जबकि नासिर के खिलाफ दो अपराधिक मामले पहले से दर्ज है। टीम में थाना प्रभारी गदरपुर विजेन्द्र शाह, उपनिरीक्षक गौरव जोशी, इमरान अंसारी, मोहन बोरा, दर्शन सिंह शामिल थे।

संबंधित समाचार