रुद्रपुर: ड्राइवर ने मालिक से रिश्तेदारी में जाने को मांगी कार, वापस मांगने पर दे रहा फटकार
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रैवल्स एजेंसी का ड्राइवर रिश्तेदारी में जाने को तीन दिन के लिए कार मांगकर ले गया। तीन दिन कार वापस मांगने पर कार स्वामी को धमकी दे रहा है। कार स्वामी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। किरतपुर कोलड़ा, रुद्रपुर निवासी रामचंद्र साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ट्रैवल्स एजेंसी का ड्राइवर रिश्तेदारी में जाने को तीन दिन के लिए कार मांगकर ले गया। तीन दिन कार वापस मांगने पर कार स्वामी को धमकी दे रहा है। कार स्वामी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
किरतपुर कोलड़ा, रुद्रपुर निवासी रामचंद्र साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी साहनी ट्रैवल्स के नाम से ट्रैवल एजेंसी है। जिसमें उसके तीन गाड़ियां है। तीन माह पूर्व उनकी ट्रैवल्स एजेंसी का ड्राइवर ओमपाल रिश्तेदारी में जाने को तीन दिन के लिए कार मांग कर ले गया। तीन दिन बाद जब उनका ड्राइवर कार वापस लेकर नहीं आया तो उन्होंने ड्राइवर को फोन किया। जिस पर वह भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पीड़ित ने अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
