पीलीभीत: कंचे खेलने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई चोटिल, देखें वीडियो
पीलीभीत, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र में दो पक्षों में बच्चों के कंचे खेलने के कारण विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लाठियों से बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे को लाठियों से पीटते नजर …
पीलीभीत, अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र में दो पक्षों में बच्चों के कंचे खेलने के कारण विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लाठियों से बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे को लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिसमें एक महिला का हाथ भी टूट गया है।
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में दो पक्षों में बच्चों के कंचे खेलने के कारण विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को लाठियों से बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।@pilibhitpolice pic.twitter.com/5a8TgOeZZV
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) August 5, 2022
जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हालांकि दोनों पक्षों से अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दो पक्षों के बच्चों में कंचे खेलने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें लाठी डंडे से करीब सात लोग चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें – पीलीभीत: बिजली विभाग की लापरवाही से चली गई युवक की जान, मचा कोहराम
