लखनऊ : विधायक प्रतिनिधि ने सहकर्मी महिला का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर किया वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । विधायक नीरज बोरा के प्रतिनिधि अवधेश कुमार के खिलाफ एक सहकर्मी महिला कार्यकर्ता ने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए गुडंबा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी उत्तरी जोन अनिल यादव ने बताया कि लिखित शिकायत के अनुसार …

लखनऊ, अमृत विचार । विधायक नीरज बोरा के प्रतिनिधि अवधेश कुमार के खिलाफ एक सहकर्मी महिला कार्यकर्ता ने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए गुडंबा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एडीसीपी उत्तरी जोन अनिल यादव ने बताया कि लिखित शिकायत के अनुसार जानकीपुरम निवासी पीड़िता तलाकशुदा महिला है। पीड़िता वर्ष 2015 से 2019 के बीच विधायक नीरज बोरा के राजनैतिक कार्यालय में काम करती थी। यहीं पर त्रिवेणी नगर-2 के एकतापुरम का रहने वाला अवधेश कुमार भी काम करता था। इस बीच अक्सर राजनीतिक कार्यों से पीड़िता का अवधेश की कार से इधर-उधर साथ में आना-जाना होता था। पीड़िता का आरोप है कि किसी दिन अवधेश ने उसे खाने-पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला-पिला दिया। बेहोशी की हालत में आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिया और वापस लाकर छोड़ दिया। बेहोश होने के कारण पीड़िता को इसकी जानकारी नहीं हुई। कुछ दिनों के बाद निजी कारणो से पीड़िता राजनीतिक कार्यालय की नौकरी छोड़ दूसरा काम करने लगी। पर इसके बाद भी अवधेश पर फोन से बात व मुलाकातें होती रहीं।

पीड़िता ने बताया कि गत 28 जुलाई को अवधेश ने अपने व्हाट्स एप स्टेटस में पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो लगाकर वायरल कर दिया। जिसके चलते पीड़िता की बहुत बदनामी हुई। पीड़िता ने बताया कि वह तलाकशुदा महिला है और अपनी 15 वर्षीय बेटी व 13 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। बदनाम होने के कारण उसके लिए नौकरी करना मुश्किल हो रहा है और बच्चों की परवरिश पर असर पड़ रहा है। एडीसीपी अनिल यादव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें-

संबंधित समाचार