अपने ही सैनिकों को न्यूड Photos-Videos भेज रहीं यूक्रेनी महिलाएं, जानिए वजह
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध में तबाह हो रहे यूक्रेन की मदद के लिए वहां का हर नागरिक बूढ़ा, बच्चा और जवान अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रहा है। इस बीच यूक्रेन की महिलाओं का एक समूह अनोखी कोशिश कर रहा है। ये महिलाएं अपनी न्यूड फोटो बेच रही हैं। महीनों से चल रहे रूस …
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध में तबाह हो रहे यूक्रेन की मदद के लिए वहां का हर नागरिक बूढ़ा, बच्चा और जवान अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रहा है। इस बीच यूक्रेन की महिलाओं का एक समूह अनोखी कोशिश कर रहा है। ये महिलाएं अपनी न्यूड फोटो बेच रही हैं।
महीनों से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध का निर्णय अभी तक नहीं निकल पाया है। लेकिन जबसे यह शुरू हुआ है तभी से तमाम प्रकार की कहानियां सामने आई हैं। इसी बीच एक और खबर निकलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की महिलाएं अपने ही देश के सैनिकों को न्यूड तस्वीरें और वीडियोज भेज रही हैं। इतना ही नहीं यह सब प्लान के तहत हो रहा है। बताया गया कि ऐसा सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
इन महिलाओं का कहना है कि इस पैसे से वह अपने देश यूक्रेन की सेना की मदद कर रही हैं। ताकि जंग में पैसे की कमी न हो. इन यूक्रेनी महिलाओं का कहना है कि वह रूसी के राष्ट्रपति पुतिन की मौत तक नहीं रुकेंगी। उन्होंने व्लादिमीर पुतिन की मृत्यु तक “टेरऑनलीफैन्स” नामक परियोजना को जारी रखने की कसम खाई है।

दरअसल, रूस की ताकतवर सेना के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन सैनिकों का मनोबल बनाए रखने के लिए यह सब किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन की महिलाएं रूसी सेना से लड़ रहे सैनिकों को प्रेरित करने के लिए अपनी न्यूड तस्वीरें भेज रही हैं। इसके लिए बकायदा सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया गया है, जहां महिलाओं की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में बैठकर एक समूह द्वारा यह सब किया जा रहा है। उस ग्रुप में देश के कोने कोने से महिलाओं की ऐसी तस्वीरें और वीडियोज आ रहे हैं। इसके बाद उसे उठाकर सैनिकों के मोबाइल या अन्य उपकरणों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह काफी समय से चल रहा है, जिसका खुलासा अब हुआ है।
रिपोर्ट में एक केस स्टडी भी की गई है। इसमें कीव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि युद्ध के बीच फंसे एक देश में ये चीजें सेक्सुअलिटी और प्रेम को वापस लाती हैं। महिला ने कहा कि यह तब शुरू हुआ जब एक फौजी साथी ने मजाक में कहा कि लड़कियां आखिर सैनिकों को अपनी न्यूड तस्वीरें भेज कर सपोर्ट क्यों नहीं करतीं। यह उनका उत्साह बढ़ाएगा। इसके बाद इस आइडिया पर काम शुरू हो गया।
हालांकि इसको लेकर यूक्रेन के अंदर ही मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिलहाल अभी एक बड़ा तबका इसका समर्थन भी कर रहा है। इससे पहले हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की खुद अपने एक फोटोशूट के लिए आलोचना के घेरे में आए थे और उनको आलोचना का शिकार होना पड़ा था। यह तब हुआ था जब फोटोशूट में राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़ें : गजब: इस देश ने बिना स्पर्म बना दिया दुनिया का पहला भ्रूण, जानिए कैसे किया तैयार
