जसपुर: मुख्य बाजार में हुई चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने मेन बाजार में हुई चोरी बड़ी घटना का 24 घंटे में खुलासा कर पत्परता का परिचय दिया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई 1,37,000 रुपए की नगदी एवं एक चेक भी बरामद किया है। गौरतलब है शनिवार …

जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने मेन बाजार में हुई चोरी बड़ी घटना का 24 घंटे में खुलासा कर पत्परता का परिचय दिया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई 1,37,000 रुपए की नगदी एवं एक चेक भी बरामद किया है।

गौरतलब है शनिवार की रात में जसपुर के मेन बाजार स्थित गुलशन कंफेक्शनरी की हॉलसेल दुकान की तीसरी मंजिल की छत की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे दो चोरों ने दुकान से नकदी एवं चेक की चोरी कर लिए थे।

पुलिस ने दुकान स्वामी जोगिंदर सिंह पुत्र दयानंद निवासी पंजाबी कॉलोनी जसपुर की तहरीर पर तत्परता से कार्य करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया है। एएसपी ने चंद्र मोहन सिंह ने त्वरित खुलासे पर टीम को 2500- रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं व्यापारियों ने भी टीम की प्रशंसा की है। सोमवार को कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर चंद्रमोहन सिंह व सीओ वीर सिंह ने घटना का खुलासा किया। एएसपी ने बताया कि दुकान से लिए गए सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो संदिग्धों को रकम बांटते हुए गांधी पार्क स्थित प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।

पकड़े गए अभियुक्तों में पंकज जोशी पुत्र जगदीश जोशी निवासी गांधी पार्क से 86204 रुपये व 30 हजार का एक चेक और प्रदीप पुत्र राधे निवासी मोहल्ला जोशियान से 51120 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने चोरी करना कबूल किया ।

एएसपी ने बताया कि चोरों ने तीसरी मंजिल से चोरी की है । एक दुकान के बाहर पहरा देता रहा, जबकि दूसरे ने दुकान के अंदर बैग में पैसे भर कर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिये , जिसको बाहर खड़े हुए चोर ने कैच कर लिया। चोरी के बाद नीचे उतरते समय फिसलने से पंकज के पैर में चोट आई है। एएसपी ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई सुरेंद्र प्रताप बिष्ट, एसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबल सुभाष कुमार, अवधेश कुमार, भुवन सिंह, अनुज वर्मा शामिल रहे।

संबंधित समाचार