गोरखपुर : बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर में कुएं से बरामद 12 वर्षीय राजन के शव प्रकरण का खुलासा पुलिस ने करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर कुएं में डाल दिया था। पुलिस के मुताबिक मृतक बालक राजन 2 अगस्त को शाम गांव में ब्रह्मभोज …

गोरखपुर, अमृत विचार। चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर में कुएं से बरामद 12 वर्षीय राजन के शव प्रकरण का खुलासा पुलिस ने करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर कुएं में डाल दिया था।

पुलिस के मुताबिक मृतक बालक राजन 2 अगस्त को शाम गांव में ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहाँ गांव का ही रहने वाला आरोपी चन्दन निषाद पुत्र शम्भू निषाद उसे मिला और बहला फुसलाकर कुएं के पास ले गया।वहां उसने बालक के साथ कुकर्म किया और कुएं में डाल कर फरार हो गया।इस घटना के 4 वर्ष पूर्व भी आरोपी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें –अभिनेत्री ओलिविया न्यूटोन-जोन का निधन, 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

संबंधित समाचार