लड्डू के भैय्या पहुंचे नैनीताल, बोले- वेब सीरीज के जरिए कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर परोस रहे अश्लीलता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मशहूर कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी की अहम भूमिका निभाने वाले रोहिताश गौड़ मंगलवार को नैनीताल पहुंचे। वह यहां निर्मल पाण्डेय स्मृति न्यास द्वारा आयोजित तृतीय निर्मल पाण्डेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे हैं। वह पहली बार नैनीताल आए हैं। इस दौरान …

नैनीताल, अमृत विचार। मशहूर कॉमेडी टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मनमोहन तिवारी की अहम भूमिका निभाने वाले रोहिताश गौड़ मंगलवार को नैनीताल पहुंचे। वह यहां निर्मल पाण्डेय स्मृति न्यास द्वारा आयोजित तृतीय निर्मल पाण्डेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे हैं। वह पहली बार नैनीताल आए हैं। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि स्वर्गीय अभिनेता निर्मल पांडे उनके अच्छे मित्र थे। वह उनसे कई बार नैनीताल चलने की जिद करते थे, लेकिन वह कभी आ नहीं आ पाए, आज उनकी स्मृति में आयोजित फेस्टिवल में आने का मौका मिला है।

वेब सीरीज के बढ़ते प्रचलन को लेकर उन्होंने कहा कि इसके फायदे और नुकसान दोनों है, जहां एक और वेब सीरीज आने के बाद युवा प्रतिभाओं को आसानी से अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ डायरेक्टर व प्रड्यूसरों द्वारा पैसे कमाने के चक्कर में इसके जरिए अश्लीलता परोसी जा रही है, जोकि हमारी युवा पीढ़ी के लिए नुकसानदायक है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

वही एक्टिंग के जरिए अपना कैरियर बनाने जा रहे युवाओं को संदेश देते हुए रोहिताश गौड़ ने कहा कि अपने टैलेंट को तराशें और कभी भी अपने आप को संपूर्ण मानने की गलती ना करें और कलाकारी को हल्के में ना लें क्योंकि कलाकार कभी भी संपूर्ण नहीं हो सकता है। कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में एक्टिंग में मुकाम हासिल करना काफी मुश्किल काम हो चुका है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात