जदयू-राजद गठबंधन धर्मनिरपेक्ष ताकतों को साथ लाने की असली शुरुआत होना चाहिए: महबूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि बिहार में जनता दल (यूनाइटेड)-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन सरकार के गठन तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि यह देश में धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों को साथ लाने की असली शुरुआत बनना चाहिए। बिहार में जदयू नेता नीतीश कुमार और राजद नेता …

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि बिहार में जनता दल (यूनाइटेड)-राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन सरकार के गठन तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि यह देश में धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों को साथ लाने की असली शुरुआत बनना चाहिए। बिहार में जदयू नेता नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव के क्रमश: मुख्ममंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद महबूबा मुफ्ती का यह बयान सामने आया। म

हबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘‘ नीतीश कुमार जी और तेजस्वी यादव को बधाई । यह महज किसी सरकार का गठन भर नहीं रहना चाहिए बल्कि धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक ताकतों को साथ लाने की असली शुरुआत बनना चाहिए। क्षेत्रीय दलों ने सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी तत्वों का मुकाबला करने में अहम भूमिका निभायी है और आगे भी निभाते रहेंगे।’’

नीतीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने की घोषणा की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में नहीं बदला जाएगा सीएम, कार्यकाल पूरा करेंगे बोम्मई- येदियुरप्पा

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका