हल्द्वानी: शरीर पर हुए एक दाने ने ली दिव्यांग की जान
हल्द्वानी, अमृत विचार। शरीर के प्राइवेट पार्ट पर निकला दाना दिव्यांग की मौत की वजह बन गया। कीटनाशक से हुए इनफेक्शन ने कुछ घंटों में ही उसकी जान ले ली। फरजौली खजुरिया बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी तुलाराम (30) पुत्र मिही राम कास्तकार है और दिव्यांग है। घर में दिव्यांग पत्नी ओमाश्री, तीन साल का …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शरीर के प्राइवेट पार्ट पर निकला दाना दिव्यांग की मौत की वजह बन गया। कीटनाशक से हुए इनफेक्शन ने कुछ घंटों में ही उसकी जान ले ली।
फरजौली खजुरिया बिलासपुर रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी तुलाराम (30) पुत्र मिही राम कास्तकार है और दिव्यांग है। घर में दिव्यांग पत्नी ओमाश्री, तीन साल का बेटा राजू और डेढ़ साल की बेटी हिमांसी है के अलावा भाई रामभजन है।
बताया जाता है कि चार-पांच दिन पहले तुलाराम के शरीर पर एक दाना हुआ था, जो खुजाने से जख्म बन गया। छह अगस्त को धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते वक्त जख्म पर भी कीटनाशक लग गया। अगले ही दिन बुरी तरह इनफेक्शन फैल गया। उन्हें आठ अगस्त की रात एसटीएच लाया गया और 9 अगस्त की शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
