बरेली: परिवार को डराने के लिए इलेक्ट्रीशियन ने लगाई फांसी, हो गई मौत, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अधेड़ ने शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा होने पर परिवार को डराने के लिए फांसी लगा ली, लेकिन उसको कोई बचाने नहीं आया और उसकी मौत हो गई। उसके छह साल के नाती ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो अपनी मां को बताया। परिवार में कोहराम मच गया। …

बरेली, अमृत विचार। अधेड़ ने शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा होने पर परिवार को डराने के लिए फांसी लगा ली, लेकिन उसको कोई बचाने नहीं आया और उसकी मौत हो गई। उसके छह साल के नाती ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो अपनी मां को बताया। परिवार में कोहराम मच गया। थाना किला के खन्नू मोहल्ले में रहने वाले 50 वर्षीय दिलीप कुमार पुत्र लल्लू इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे।

आए दिन वह शराब पीकर झगड़ा करते थे। आज सुबह भी दिलीप शराब के नशे में थे और उनका पत्नी वीना से विवाद हो गया। वह काम करने चली गई। इस बीच दिलीप ने यह सोचकर कमरे में लगे कूंडे से फांसी लगा ली कि परिवार के लोग आकर उन्हें बचा लेंगे, लेकिन सभी अपने काम में व्यस्त थे। दिलीप की मौत हो गई। उसके छह साल के नाती ने उसे फांसी पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। इससे पहले भी दिलीप चार बार इस तरह से फांसी लगाकर परिजनों को डरा चुका था।

यह भी पढ़ें- बरेली: कबाड़ बीनने वाले की दर्दनाक हत्या, ईंटों से कुचला फिर सड़क किनारे फेंका, दो साथी गिरफ्तार

संबंधित समाचार