सुल्तानपुर: वसूली का ऑडियो वायरल होने पर एसआई लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। चार दिन पहले विवेचना के दौरान मुकदमे से पीड़ित का नाम निकालने के लिए घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने जयसिंहपुर में तैनात उप निरीक्षक जगदीश यादव को पुलिस लाइन भेज दिया है। 12 अगस्त को जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात दरोगा जगदीश यादव का एक मुकदमे …

सुल्तानपुर। चार दिन पहले विवेचना के दौरान मुकदमे से पीड़ित का नाम निकालने के लिए घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने जयसिंहपुर में तैनात उप निरीक्षक जगदीश यादव को पुलिस लाइन भेज दिया है।

12 अगस्त को जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात दरोगा जगदीश यादव का एक मुकदमे में विवेचना के दौरान नाम निकालने की एवज में 15 हजार घूस मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था। पीड़ित राम आशीष पांडेय के मुताबिक बीते नौ अप्रैल को एक बोलेरो चालक ने उनके साथी को टक्कर मार दी थी।

जिसको वह इलाज कराने स्थानीय चौराहे पर ले गए थे। वही बोलेरो चालक राम आशीष पांडे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना दरोगा जगदीश यादव को मिली थी। दरोगा यादव ने राम आशीष का नाम निकालने के लिए 15 हजार रुपए की डिमांड की थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। पुलिस अधीक्षक ने वायरल ऑडियो की जांच क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज को सौंपी थी। इसी के क्रम में दरोगा जगदीश यादव को पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।

पढ़ें-सुल्तानपुर: दारोगा का घूस मांगने का ऑडियो वायरल, सीओ को दिए जांच के निर्देश

संबंधित समाचार