बहराइच: नाली में मिट्टी पटान का विरोध करने पर दबंगों ने जमकर की मारपीट, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस
बहराइच। कोतवाली नानपारा के मैना नेवरिया गांव में द्वार के सामने बनी नाली में मिट्टी पटान का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने जमकर मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कोतवाली नानपारा …
बहराइच। कोतवाली नानपारा के मैना नेवरिया गांव में द्वार के सामने बनी नाली में मिट्टी पटान का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने जमकर मारपीट की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत मैना नेवरिया के मजरा कहारनपुरवा में विवेक कश्यप पुत्र चिंताराम के मकान के सामने से सार्वजनिक नाली बनी है। जिस पर गांव निवासी बबलू, गब्बर आदि ने मिट्टी पटान कर कब्जा पानी निकासी बंद कर दिया है। 15 अगस्त को सफाई के लिए कर्मचारी को भगा दिया।
मंगलवार को विवेक ने इसका विरोध किया तो बबलू, गब्बर, विजय कुमार, अंकित और सुरेश समेत अन्य ने जमकर मारापीटा। विवेक और उसके पिता को जमीन पर पटक दिया। पीड़ित ने कोतवाली जाकर तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
पढ़ें-अयोध्या: कालिका हवेली ढाबे पर हुई मारपीट को लेकर वकीलों ने जताई नाराजगी, किया यह बड़ा ऐलान
