काशीपुर: जहर खाने से मां-बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने से महिला व उसके दो साल के पुत्र की मौत हो गई। जबकि, एक चार साल की पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला ने …

काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने से महिला व उसके दो साल के पुत्र की मौत हो गई। जबकि, एक चार साल की पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला ने जहर क्यों खाया यह स्पष्ट नहीं है लेकिल सूत्रों की मानें तो महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। पुलिस की छानबीन पर पता चला है कि कुसुमलता का अपने पति रामकिशोर से विवाद चल रहा था, और पंचायत द्वारा सुलह कराने के प्रयास भी किए गए थे। बताया जा रहा है कि कुसुमलता का ग्राम गंगापुर में किसी रिश्तेदारी में आना जाना था।

जहां उसकी मुलाकात राजा से हुई। पिछले डेढ़ साल से कुसुमलता राजा के साथ ही रहने लगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ग्राम गंगापुर में कुसुमलता अपनी तीन संतानों दीपिका 4 साल, लव 2 साल तथा एक माह के पुत्र जतिन को लेकर पिछले डेढ़ साल से राजा के साथ रह रही थी।

संबंधित समाचार