काशीपुर: छह किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि बीते दिन देर शाम को मंडी चौकी प्रभारी मनोहर चन्द, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह और हरीश प्रसाद चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध …

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि बीते दिन देर शाम को मंडी चौकी प्रभारी मनोहर चन्द, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह और हरीश प्रसाद चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के बैलजुड़ी तिराहे पर पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस ने उसका पीछा कर ढेला पुल से कुंडा की तरफ जाते हुए युवक को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल कुमार उर्फ पूरन निवासी पुरानी बस्ती मालधन चौड़ थाना रामनगर बताया। आरोपी पहले भी गांजा की तस्करी करने के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से छह किलोग्राम गांजा के साथ एक मोबाइल, बाइक, 12520 रुपये नकद बरामद किया है

संबंधित समाचार