मुरादाबाद : बेकाबू डंपर से कुचल कर गर्भवती महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। बुधवार को ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर दवाई लेने पति के साथ बाइक पर आ रही गर्भवती महिला को बेकाबू डंपर ने टक्कर मार कर कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली के गांव मोहिउद्दीनपुर माफी निवासी नगमा( 23 ) …

मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। बुधवार को ठाकुरद्वारा करनपुर मार्ग पर दवाई लेने पति के साथ बाइक पर आ रही गर्भवती महिला को बेकाबू डंपर ने टक्कर मार कर कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली के गांव मोहिउद्दीनपुर माफी निवासी नगमा( 23 ) पत्नी शमशाद बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे बाइक से अपने पति के साथ ठाकुरद्वारा आ रही थी। जब दंपती रतूपुरा में कब्रिस्तान के पास पहुचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।

नगमा की डंपर के पिछले पहिये के नीचे कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक डंपर सहित फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शमशाद ने किसी तरह दुर्घटना की सूचना अपने घर पर मोबाइल से दी। जिस पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल शमशाद को रतूपुरा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर जमा ग्रामीणों ने डंपर और उसके चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे एसएसआई दिनेश कुमार उपाध्याय ने आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: सड़क हादसे रोकने की नई पहल, बड़े वाहन चालकों की आंखों का हो रहा चेकअप

संबंधित समाचार