बरेली: अधिवक्ता के मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा पर आरोपी की मदद करने का लगा आरोप
बरेली,अमृत विचार। कुछ दिन पहले थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाले एक अधिवक्ता का अपने पड़ोसी से विवाद व मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिवक्ता का आरोप है मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा ने आरोपी से सांठगांठ कर रखी …
बरेली,अमृत विचार। कुछ दिन पहले थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाले एक अधिवक्ता का अपने पड़ोसी से विवाद व मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिवक्ता का आरोप है मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा ने आरोपी से सांठगांठ कर रखी है और गलत विवेचना कर रहे हैं। इस मामले में आज भारी संख्या में पीड़ित अधिवक्ता के साथ उसके अधिवक्ता साथी एसएसपी से मिले। जांच को निष्पक्ष करने की बात कहते हुए विवेचक बदलने की मांग की है। फिलहाल एसएसपी ने आश्वासन दिया है।
थाना बारादरी के डोहरा रोड पर रहने वाले धर्मेन्द्र सिंह तोमर पुत्र ओमकार सिंह ने बताया उनके घर के सामने रहने वाले प्रेम शंकर पटेल व उसकी पत्नी अन्नू सिंह से नौ अगस्त को विवाद हो गया था। प्रेम शंकर पटेल द्वारा फर्जी घटना बनाकर प्रार्थी व उसकी पत्नी के विरूद्ध थाना बारादरी में झूठा मुकदमा पंजीकृत करा दिया। जबकि वास्तविक घटना प्रार्थी के साथ हुई थी उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। अधिवक्ता के द्वारा भी रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज कराई जा चुकी है। दोनों मुकदमों की विवेचना कर रहे दरोगा पर विवेचन का गलत आरोप लगाया है। ऐसी स्थिति में उपरोक्त दोनों मुकदमों की निष्पक्ष विवेचना कराये जाने के लिये किसी अन्य थाने या स्वतंत्र एजेंसी को स्थानान्तरित कर विवेचना कराने की मांग को लेकर अधिवक्ता आज एसएसपी से मिले।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिला अस्पताल की बीमार सीवर लाइन का कोई उपचार नहीं, सड़क पर भर जाता है गंदा पानी, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
