यूईएफए महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय बनीं मनीषा कल्याण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। युवा स्ट्राइकर मनीषा कल्याण यूईएफए महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बन गई जिन्होंने साइप्रस में यूरोपीय क्लब टूर्नामेंट में अपोलो लेडीज एफसी के लिये पदार्पण किया । कल्याण साइप्रस की मेरिलेना जार्जियू की जगह 60 मिनट में मैदान में उतरी। अपोलो लेडीज एफसी ने लाटविया के शीर्ष क्लब एसएफके रीगा …

नई दिल्ली। युवा स्ट्राइकर मनीषा कल्याण यूईएफए महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बन गई जिन्होंने साइप्रस में यूरोपीय क्लब टूर्नामेंट में अपोलो लेडीज एफसी के लिये पदार्पण किया । कल्याण साइप्रस की मेरिलेना जार्जियू की जगह 60 मिनट में मैदान में उतरी।

अपोलो लेडीज एफसी ने लाटविया के शीर्ष क्लब एसएफके रीगा को 3 . 0 से हराया। बीस वर्ष की कल्याण किसी विदेशी क्लब से करार करने वाली चौथी भारतीय महिला है। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए और भारतीय महिला लीग में गोकुलम केरल के लिये अच्छा प्रदर्शन किया था।

उन्हें 2021 . 22 में एआईएफएफ सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर भी चुना गया। कल्याण ने ब्राजील के खिलाफ ब्राजील में ही एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में गोल करके सुर्खियां बंटोरी थी। अब अपोलो टीम का सामना 21 अगस्त को एफसी ज्यूरिख फ्राएन से होगा।

ये भी पढ़ें : भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की मजबूत ए टीम का ऐलान, जानिए कब और कितने मुकाबले खेले जाएंगे?

 

संबंधित समाचार