रामनगर में अग्निवीरों के लिए कोविड शिविर 21 अगस्त से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि 21 अगस्त रविवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह रामनगर में अग्निवीर की परीक्षा देने वाले युवाओं के …

रामनगर, अमृत विचार। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले युवाओं को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।

नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि 21 अगस्त रविवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह रामनगर में अग्निवीर की परीक्षा देने वाले युवाओं के लिए शिविर लगाया जा रहा है। युवा यहां से जांच कराकर अपनी रिपोर्ट ले सकते हैं।

बताते चलें कि भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के माध्यम से करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए परीक्षा की घड़ी शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड के कोटद्वार और रानीखेत में अग्निवीरों की शारीरिक परीक्षा शुरू हो चुकी है। पूरे प्रदेश में 108906 युवाओं ने अग्निपथ योजना में पंजीकरण कराया है। कुमांऊ क्षेत्र के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंहनगर जिलों के लिए भर्ती रैली 20 अगस्त से रानीखेत में जबकि चंपावत और पिथौरागढ़ के लिए पांच से 12 सितंबर तक पिथौरागढ़ में होगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अग्निपथ भर्ती योजना: कुमाऊं के छह जिलों में कब-कब होगी अग्निवीरों की भर्ती, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बारिश में भी अग्निवीर बनने को पहुंचे हजारों युवा, कोटद्वार और रानीखेत में लगाई दौड़

संबंधित समाचार