कन्नौज: घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर ठकुरन में घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनाक्रम के अनुसार जलालपुर ठकुरन गांव निवासी कैलाश शनिवार रात अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात …
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर ठकुरन में घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनाक्रम के अनुसार जलालपुर ठकुरन गांव निवासी कैलाश शनिवार रात अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात में किसी समय हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। चीखें सुनकर जब तक परिजन बाहर आये हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
कुछ ही देर में कैलाश की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी घटना का कारण पता नही चल सका है।
पढ़ें-संभल: खेत पर युवक की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी डॉग स्क्वाड व फारेंसिक टीम
