मुरादाबाद : 58 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई फारेस्ट गार्ड परीक्षा, 16415 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को शहर के 58 परीक्षा केंद्रों पर वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक सामान्य चयन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई। परीक्षा देने के लिए अन्य जिलों से आए परीक्षार्थी देर रात ही शहर में पहुंच गए थे। सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को शहर के 58 परीक्षा केंद्रों पर वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक सामान्य चयन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई।
परीक्षा देने के लिए अन्य जिलों से आए परीक्षार्थी देर रात ही शहर में पहुंच गए थे। सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों पर मौजूद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में परीक्षार्थियों प्रवेश कराया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर 9:30 बजे तक परीक्षार्थियों को अंदर लिया गया।
उसके बाद परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। 12:30 बजे परीक्षा संपन्न हुई। शहर के 58 परीक्षा केंद्रों पर 28224 परीक्षार्थियों का पंजीयन था, जिसमें 11809 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 16415 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- बांदा : उफनाई नदियां, बाढ़ के पानी से घिरे दो दर्जन गांव
